#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

छात्रावासों में पढ़ाई मजबूत करने की पहल: विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी लगेंगी, 27 जुलाई तक आवेदन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने विभागीय विद्यालय स्तरीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए विद्या संबल योजना के तहत गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 27 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

संयुक्त निदेशक एल.डी. पंवार ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित बीकानेर मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक मुख्यालयों के 15 राजकीय छात्रावासों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों की कोचिंग उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक छात्रावास में एक-एक गेस्ट फैकल्टी शिक्षक नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संबंधित सेवा नियमों में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले सेवानिवृत्त कार्मिक एवं निजी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन गठित समिति द्वारा किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन संबंधित ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय या संबंधित छात्रावास में 27 जुलाई 2026 तक जमा करा सकते हैं।

विभाग के अनुसार यह नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी होगी और केवल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रभावी रहेगी। योजना का उद्देश्य छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कठिन विषयों में अतिरिक्त शैक्षणिक सहयोग उपलब्ध कराना है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, गोलछा ने बांटे दायित्व🟢 ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी कार, कई घायल, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर की पंचायत चुनावी रणनीति पर जयपुर में मंथन: सीएम आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, श्रीडूंगरगढ़ की बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठा🟢 किसान का मोबाइल गुम, मदद की अपील