#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

OBC सर्वे में ‘सिद्ध’ जाति का विकल्प नहीं, समाज ने उठाई आवाज: अलग प्रविष्टि की मांग, आयोग के नाम भेजा ज्ञापन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान सरकार के अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) सर्वे में “सिद्ध” जाति का विकल्प नहीं मिलने पर सिद्ध समाज ने नाराजगी जताई है। सिद्ध युवा महासभा संस्था के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलेक्टर के माध्यम से राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन भेजकर OBC सर्वे पोर्टल में “सिद्ध” जाति का अलग विकल्प जोड़ने और OBC सूची में स्वतंत्र प्रविष्टि देने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार की OBC सूची के क्रमांक-24 पर “जोगी, नाथ, सिद्ध” संयुक्त रूप से दर्ज हैं, लेकिन वर्तमान में चल रहे OBC सर्वे के ऐप और पोर्टल पर “सिद्ध” जाति का विकल्प उपलब्ध नहीं है। इससे समाज के अनेक परिवारों का सही पंजीकरण नहीं हो पा रहा है और वे सर्वे से वंचित होने की आशंका जता रहे हैं।

समाज की ओर से मांग की गई कि पोर्टल में तत्काल “सिद्ध” जाति का विकल्प जोड़ा जाए। साथ ही तकनीकी कारणों से जिन परिवारों का सर्वे प्रभावित हुआ है, उनका दोबारा सर्वे कराया जाए, ताकि कोई भी पात्र परिवार सर्वे से बाहर न रह जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि सिद्ध समाज की स्वतंत्र सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को देखते हुए राजस्थान की OBC सूची में “सिद्ध” जाति को अलग एवं स्वतंत्र प्रविष्टि दी जाए। इससे भविष्य में जाति प्रमाण-पत्र, सरकारी रिकॉर्ड, भर्ती प्रक्रियाओं और अन्य शासकीय कार्यों में आने वाली परेशानियां दूर हो सकेंगी।

समाज ने आयोग का ध्यान इस ओर भी दिलाया कि OBC सर्वे की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026 है। ऐसे में शीघ्र निर्णय लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान सिद्ध युवा महासभा संस्था के अध्यक्ष मुन्नानाथ सिद्ध, सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर के पूर्व अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध, बगसेऊ ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि गिरधारीनाथ सिद्ध, भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिला संयोजक रामकिशन सिद्ध, कोषाध्यक्ष पवन सिद्ध, मंत्री विनोद सिद्ध, रामचंद्रनाथ सिद्ध, शंकरनाथ सिद्ध, सुखरामनाथ सिद्ध, जनकनाथ सिद्ध, राजूनाथ सिद्ध, किशननाथ सिद्ध, दुलनाथ सिद्ध, नरसीनाथ सिद्ध (कतरियासर) सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत की नई कार्यकारिणी घोषित, गोलछा ने बांटे दायित्व🟢 ग्रिल तोड़कर सर्विस रोड पर गिरी कार, कई घायल, देखें फ़ोटो🟢 बीकानेर की पंचायत चुनावी रणनीति पर जयपुर में मंथन: सीएम आवास पर भाजपा नेताओं की बैठक, श्रीडूंगरगढ़ की बिजली व्यवस्था का मुद्दा उठा🟢 किसान का मोबाइल गुम, मदद की अपील