#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

15 साल से बंद गली खुली, जलभराव से मिली राहत: अंडरग्राउंड नाला बनने पर वार्डवासियों ने किया जागरण, विधायक का सम्मान

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 20 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। करीब 15 वर्षों से जलभराव, गंदगी और बंद गली की समस्या से परेशान वार्ड नं 32 व 33 के वार्डवासियों को अब स्थायी राहत मिल गई है। विधायक ताराचंद सारस्वत की पहल पर नगरपालिका ने अंडरग्राउंड नाले का निर्माण कर जल निकासी की व्यवस्था की और गली में सड़क बनाकर आवागमन सुगम कर दिया। लंबे समय से लंबित इस कार्य के पूरा होने पर वार्डवासियों ने बाबा भैरूँनाथ का जागरण आयोजित कर विधायक का साफा व माल्यार्पण कर सम्मान किया।

वार्डवासियों ने बताया कि गली बंद होने और जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से बरसात के दौरान हालात बेहद खराब हो जाते थे। कई बार घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता था। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

जागरण कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जागरण में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया।

इस अवसर पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, जिला मंत्री भरत सुथार, ठेकेदार नौरंगलाल शर्मा, महेश राजौतिया, मूलचंद ईदोरिया और रजत आसोपा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का भी वार्डवासियों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में ओमप्रकाश शर्मा, पूनमचंद नाई, बेगाराम मोट, बुद्धाराम, गौरीशंकर नाई, प्रकाश नाई, मनोज शर्मा, रामावतार, राजकुमार, शेर सिंह राठौड़, शशि मोदी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और वार्डवासियों ने भाग लिया। वार्डवासियों ने कहा कि अंडरग्राउंड नाला बनने से अब जलभराव की समस्या खत्म होगी और क्षेत्र में स्वच्छता व आवागमन की स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर के स्टार्टअप ने बढ़ाया राजस्थान का मान, आर्मेनिया के ग्लोबल समिट में देश के टॉप-10 स्टार्टअप्स में मिली जगह🟢 विधायक की जनसुनवाई में पानी-बिजली से लेकर राजस्व तक की शिकायतें पहुंचीं, कई मामलों का मौके पर हुआ निस्तारण🟢 नीट प्रदर्शन पर दिल्ली में लाठीचार्ज के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ में फूटा कांग्रेस का गुस्सा