श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर संभाग के जॉइंट डायरेक्टर (अभियोजन) ओमप्रकाश आर्य ने गुरुवार को स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और नए कानूनों के तहत प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बार संघ के मीडिया प्रवक्ता एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभियोजन अधिकारी सपन कुमार ने ओमप्रकाश आर्य का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। आर्य ने कहा कि बदलते समय में साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष की मजबूत और प्रभावी पैरवी से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस दौरान आर्य के निजी सहायक रमाकान्त का अभियोजन कार्यालय से प्रवीण सरोवा ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, गोपीराम जानू, मांगीलाल नैन, केके पुरोहित, राधेश्याम दर्जी, गोपाल पारीक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने ओमप्रकाश आर्य का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उनके श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर शुभकामनाएं दीं।




















