#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर संभाग के जॉइंट डायरेक्टर (अभियोजन) ओमप्रकाश आर्य ने गुरुवार को स्थानीय न्यायालय परिसर स्थित अभियोजन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियोजन कार्यों की समीक्षा करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और नए कानूनों के तहत प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बार संघ के मीडिया प्रवक्ता एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अभियोजन अधिकारी सपन कुमार ने ओमप्रकाश आर्य का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। आर्य ने कहा कि बदलते समय में साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में अभियोजन पक्ष की मजबूत और प्रभावी पैरवी से अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस दौरान आर्य के निजी सहायक रमाकान्त का अभियोजन कार्यालय से प्रवीण सरोवा ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।

कार्यक्रम में बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट ललित कुमार मारू, अधिवक्ता मोहनलाल सोनी, गोपीराम जानू, मांगीलाल नैन, केके पुरोहित, राधेश्याम दर्जी, गोपाल पारीक सहित अन्य अधिवक्ताओं ने ओमप्रकाश आर्य का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और उनके श्रीडूंगरगढ़ आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा🟢 मेहरबान हुए इंद्रदेव: श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश, सूखती फसलों को मिला जीवनदान🟢 65 लाख की फर्जी करेंसी केस: चौथा आरोपी गिरफ्त में, चार दिन की रिमांड पर भेजा🟢 ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ की नवोदित कवयित्री सीमा भोजक की दूसरी काव्य पुस्तक ‘उड़ान के पहले पंख’ का लोकार्पण🟢 मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल🟢 अच्छी बारिश की कामना के लिए बिग्गा में 25 जुलाई को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण, रात 8:30 बजे से भजनों की होगी प्रस्तुति🟢 सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर🟢 साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य🟢 घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र