#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर

By Next Team Writer

Published on:

बस चालक की सतर्कता से बची अनहोनी, गाय गंभीर घायल; ग्रामीण बोले- संकेतक नहीं होने से लगातार हो रहे हादसे

NEXT 23 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर गांव सातलेरा बस स्टैंड के पास गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा टल गया। श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आई गाय से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय उछलकर दूर जा गिरी, जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही एक बस से जा भिड़ा। बस चालक की सूझबूझ से वाहन समय रहते नियंत्रित हो गया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गाय को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर बैठाया। ग्रामीणों का कहना है कि बस पलटने की स्थिति में आ गई थी, लेकिन चालक ने समय रहते नियंत्रण कर लिया। हादसे के बाद बस चालक बस को लेकर रवाना हो गया। घटना में किसी यात्री या चालक के घायल होने की सूचना नहीं है।

ग्रामीणों ने उठाए हाईवे सुरक्षा पर सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि इसी स्थान पर बुधवार देर रात भी एक वाहन की टक्कर से एक सांड की मौत हो गई थी। इसके बावजूद हाईवे निर्माण कंपनी ने अब तक यहां पशु विचरण क्षेत्र, बस स्टैंड और हाईवे क्रॉसिंग संबंधी कोई चेतावनी संकेतक नहीं लगाए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि सातलेरा से तोलियासर, जैतासर और ठुकरियासर को जोड़ने वाला कटानी मार्ग इसी स्थान से हाईवे को पार करता है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन और ग्रामीण आवागमन करते हैं। चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन और हाईवे निर्माण कंपनी से तत्काल सुरक्षा संकेतक लगाने तथा आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 SI भर्ती: 3 अगस्त से होगी PET, 20,798 अभ्यर्थी देंगे दमखम की परीक्षा🟢 मेहरबान हुए इंद्रदेव: श्रीडूंगरगढ़ में झमाझम बारिश, सूखती फसलों को मिला जीवनदान🟢 65 लाख की फर्जी करेंसी केस: चौथा आरोपी गिरफ्त में, चार दिन की रिमांड पर भेजा🟢 ट्रोमा सेंटर की मांग को मिला और बल: किसान संघ व जीव रक्षा संस्था ने दिया समर्थन, 5 अगस्त के जनांदोलन में शामिल होंगे🟢 श्रीडूंगरगढ़ की नवोदित कवयित्री सीमा भोजक की दूसरी काव्य पुस्तक ‘उड़ान के पहले पंख’ का लोकार्पण🟢 मेहनत लाई रंग: ताल मैदान स्कूल की व्याख्याता दुर्गा डूडी बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर, 68वीं रैंक हासिल🟢 अच्छी बारिश की कामना के लिए बिग्गा में 25 जुलाई को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण, रात 8:30 बजे से भजनों की होगी प्रस्तुति🟢 सातलेरा बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला: गाय से टकराकर बस से भिड़ा ट्रैक्टर🟢 साइबर अपराधों पर सख्ती जरूरी, नए कानूनों में प्रभावी पैरवी करें: जॉइंट डायरेक्टर आर्य🟢 घनी आबादी में FST प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध: निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी को सौंपा आपत्ति पत्र