#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रावण मास में होगा विशेष: बिग्गा बास के श्री गणेशजी मंदिर में कल से गूंजेगा ‘ॐ नमः शिवाय’, 4 सितंबर तक होंगे धार्मिक आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रावण मास के शुभारंभ के साथ बिग्गा बास स्थित श्री गणेशजी मंदिर, शिवदयाला प्रांगण में 29 जुलाई से 4 सितंबर (श्रीकृष्ण जन्माष्टमी) तक धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला शुरू होगी। प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का संगीतमय कीर्तन होगा। इसके बाद भगवान शिव की आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। वहीं प्रतिदिन शाम 7:30 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा।

आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अलग-अलग भव्य श्रृंगार किया जाएगा। श्रृंगार दर्शन के बाद रात 8 बजे महाआरती होगी तथा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों की संगीतमय संध्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे।

इसके अलावा प्रत्येक शनिवार रात 9 बजे से स्थानीय विभिन्न वाचक मंडलियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन लगातार 4 सितंबर तक जारी रहेगा।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से श्रावण मास के दौरान आयोजित संकीर्तन, भजन संध्या, महाआरती एवं सुंदरकांड पाठ में परिवार सहित पहुंचकर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।


Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए