NEXT 30 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने बुधवार को नोखा स्थित मुकाम धाम पहुंचकर मुकाम पीठाधीश्वर रामानंद महाराज के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

सुथार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु का आशीर्वाद व्यक्ति को सत्य, सेवा, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु ही जीवन में ज्ञान, विवेक और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे सहेजकर रखना सभी का दायित्व है।
उन्होंने गुरुदेव के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मागु सिंह राठौड़, सुरेश बिश्नोई, नवरतन राजपुरोहित, भरत सुथार, लालचंद और हनुमान बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।























