#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुरु पूर्णिमा पर विधायक सारस्वत ने गुरु सोमनाथ महाराज का लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट

By Next Team Writer

Published on:

शॉल-श्रीफल अर्पित कर किया गुरु वंदन, बोले- गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक

NEXT 30 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने बुधवार को गुरु सोमनाथ महाराज के सान्निध्य में पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु महाराज को शॉल और श्रीफल भेंट कर गुरु वंदन किया। साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से भेजे गए गुरु पूर्णिमा के शुभकामना संदेश का वाचन कर उसे गुरु महाराज को सादर समर्पित किया।

विधायक सारस्वत ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा दिखाने वाले पथप्रदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं और गुरु-शिष्य परंपरा के संरक्षण व संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी सेवा, संस्कार और गुरुजनों के सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में हेमनाथ जाखड़, महेश राजोतिया, सीताराम सोनी, भवानी प्रकाश, देवस्थान विभाग के अधिकारी, श्रद्धालु और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 खरीफ फसल बीमा का कल आखिरी दिन: ऋणी किसानों का बैंक करेंगे बीमा, गैर-ऋणी ई-मित्र या बैंक से करा सकेंगे आवेदन🟢 कल सुबह 3 घंटे बिजली कटौती: श्रीडूंगरगढ़ कस्बे समेत 5 गांवों में सप्लाई रहेगी बंद, जीएसएस पर होगा मेंटेनेंस🟢 श्रीडूंगरगढ़ के संतोष पारख को राज्यपाल ने दिया राजस्थान गौरव सम्मान, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 विद्युत हादसे में जान गंवाने वाले मुन्नीराम के परिजनों को 5 लाख की सहायता, एईएन ने सौंपा चेक🟢 वन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन: लकड़ी से भरी 3 पिकअप जब्त, टीम को देखकर शेड में छोड़कर भागे तस्कर🟢 गुरु पूर्णिमा पर विधायक सारस्वत ने गुरु सोमनाथ महाराज का लिया आशीर्वाद, मुख्यमंत्री का संदेश किया भेंट🟢 मुकाम धाम में गुरु पूर्णिमा पर पहुंचे बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बोले- गुरु का मार्गदर्शन जीवन की सबसे बड़ी पूंजी🟢 बीकानेर के लिए गौरव की बात: राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करेगा जिला, कलेक्टर-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा🟢 पूनरासर में 5 हजार पौधे बांट हरियाली का संदेश, युवाओं-बच्चों ने लिया संरक्षण का संकल्प