NEXT 31 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 2 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) एवं रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) के शिलान्यास सहित बिजली, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री सुबह 10:30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में आरओबी एवं आरयूबी के शिलान्यास तथा जीएसएस के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सोनियासर शिवदानसिंह में पीएचसी का लोकार्पण करेंगे।
दोपहर 2:30 बजे ऊपनी में जीएसएस, लिखमीसर उत्तरादा सड़क नवीनीकरण, ऊपनी से पुन्दलसर सड़क तथा अटल प्रगति पथ बाना के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4 बजे बेनीसर में जीएसएस, हेमासर फांटा नया सब स्टेशन तथा बेनीसर-दुलचासर सड़क का लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद शाम 5:30 बजे डेलवा में जीएसएस, उप स्वास्थ्य केंद्र, ट्यूबवेल, डेलवा-गुसाईंसर एवं गुसाईंसर बड़ा-थेह सड़क नवीनीकरण कार्यों के साथ धोलिया और लाधड़िया उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करेंगे। शाम 7:30 बजे पुनरासर में पुनरासर-मणकरासर सड़क नवीनीकरण तथा राजपुरा-पुनरासर-सेरूणा-सावंतसर-राजेड़ू एकल लेन सड़क को दोहरी लेन में विकसित करने के कार्य का शिलान्यास करेंगे।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री 1 अगस्त को बीकानेर पहुंचेंगे। वे सुबह स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने के साथ अन्य कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे। दो दिवसीय दौरे के बाद 2 अगस्त की रात बीकानेर से रेलमार्ग द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे।






























