#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कल श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की सौगात: केंद्रीय मंत्री मेघवाल करेंगे 20 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

By Next Team Writer

Updated on:

सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और रेलवे से जुड़े प्रोजेक्ट होंगे शुरू, छह स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

NEXT 31 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र को शनिवार को 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलेगी। बीकानेर सांसद एवं केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की मौजूदगी में करीब 163 करोड़ रुपये की लागत के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रमों के जरिए सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और रेलवे से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रमों की शुरुआत दोपहर 2 बजे पूनरासर से होगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे डेलवा, शाम 5 बजे श्रीडूंगरगढ़ शहर, शाम 6:30 बजे सोनियासर शिवदान सिंह, शाम 7:30 बजे ऊपनी और रात 8:30 बजे बेनीसर में अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों में सार्वजनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, रेलवे सहित विभिन्न विभागों के सड़क निर्माण, जीएसएस, पावर ट्रांसफार्मर, उप स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे ओवरब्रिज और अंडरब्रिज जैसे कार्यों का शुभारंभ होगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। आने वाले समय में भी जनहित के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 देशभर में बढ़ाया श्रीडूंगरगढ़ का मान, अब अपने शहर में होगा संतोष पारख का सम्मान🟢 मां की याद में छोड़ा मृत्युभोज, कन्या छात्रावास के एक कमरे के लिए दिए 2.01 लाख🟢 कल श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की सौगात: केंद्रीय मंत्री मेघवाल करेंगे 20 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास🟢 भामाशाहों ने बदली स्कूल की तस्वीर: 25 टेबल-स्टूल भेंट, विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट भी वितरित🟢 सेसोमूं स्कूल में लक्ष्य बने हेड बॉय, छवि हेड गर्ल; छात्र प्रतिनिधियों ने ली जिम्मेदारी की शपथ🟢 बीदासरिया स्कूल में स्थायी शिक्षकों की मांग तेज, ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार🟢 केंद्रीय कानून मंत्री रहेंगे श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर, आरओबी-आरयूबी सहित कई विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण🟢 ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा ज्ञापन, 700 दिन से जारी धरने का दिया हवाला