#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

250 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट: शेरूणा स्कूल के 10 जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए सरकार से बजट की मांग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम शेरूणा स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को लेकर लोक समता समिति के अध्यक्ष एडवोकेट भरतसिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन भेजकर 10 मरम्मत योग्य कमरों के लिए तत्काल बजट जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि कमरों को असुरक्षित घोषित कर उनमें विद्यार्थियों के बैठने पर रोक लगा दी गई है, जिससे करीब 250 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश में स्कूल भवनों से जुड़े हादसों के बाद प्रशासन की ओर से कराए गए सर्वे में विद्यालय के 10 कमरों को मरम्मत योग्य घोषित किया गया। इसके बाद मरम्मत होने तक इन कमरों का उपयोग बंद कर दिया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग से मरम्मत का तकनीकी अनुमान तैयार कराया, जिसमें समसा शाखा ने पुरानी पट्टियां हटाकर आरसीसी छत निर्माण की अनुशंसा की है।

समिति ने कहा कि 10 कमरों में आरसीसी निर्माण का खर्च काफी अधिक है, लेकिन शिक्षा विभाग या राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्ष नहीं मिल रहे हैं और खुले में पढ़ाई करने जैसी स्थिति बन सकती है।

लोक समता समिति ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विद्यालय के 10 कमरों की मरम्मत के लिए शीघ्र बजट स्वीकृत किया जाए, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित न हो और विद्यालय में सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गुरु जीवन को देता है सही दिशा, नशे से दूर रहने का भी दिलाया संकल्प🟢 250 विद्यार्थियों की पढ़ाई पर संकट: शेरूणा स्कूल के 10 जर्जर कमरों की मरम्मत के लिए सरकार से बजट की मांग🟢 राजस्थान गौरव सम्मान मिलने पर सांसद राहुल कस्वां ने संतोष पारख को दी बधाई, कहा- उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत, पढ़ें सांसद का बधाई पत्र🟢 बेनीसर-दुसारणा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, ट्रैक्टर रैली और पुष्पवर्षा से हुआ विधायक सारस्वत का स्वागत🟢 3 अगस्त: इतिहास में दर्ज वे घटनाएं जिन्होंने दुनिया को बदल दिया🟢 राजस्थान गौरव सम्मान के बाद संतोष पारख का नागरिक अभिनंदन: बोले अतिथि- सेवा, समाज और व्यवसाय को बनाया मिसाल