#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को 10 करोड़ की सड़कों की सौगात, 48 किमी से ज्यादा सड़कें बनेंगी और सुधरेंगी

By Next Team Writer

Published on:

2 नई मिसिंग लिंक सड़कें स्वीकृत, 4 प्रमुख मार्गों के नवीनीकरण पर भी लगी मुहर; विधायक बोले- गांवों तक बेहतर सड़क संपर्क प्राथमिकता

NEXT 5 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने 10 करोड़ रुपये से अधिक के सड़क विकास कार्यों को मंजूरी दी है। स्वीकृति के तहत 8.50 किलोमीटर लंबी दो मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जबकि 39.40 किलोमीटर लंबाई की चार प्रमुख सड़कों का नवीनीकरण होगा। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होने के साथ किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

स्वीकृत मिसिंग लिंक कार्यों में कोटासर से सांवतसर तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2.18 करोड़ रुपये तथा सेरूणा से हेमेरा जीएसएस तक 2.50 किलोमीटर सड़क 86 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।

इसके अलावा लिखमादेसर से मोमासर वाया सतासर मार्ग के 12.80 किलोमीटर हिस्से का 2.10 करोड़ रुपये, आडसर पुरोहितान से लाखनसर तक 6.80 किलोमीटर सड़क का 1.11 करोड़ रुपये, रीड़ी से इंदपालसर गुसाईंसर तक 5 किलोमीटर सड़क का 82 लाख रुपये तथा बरजांगसर से सोनियासर वाया कुनपालसर तक 14.80 किलोमीटर सड़क का 2.43 करोड़ रुपये की लागत से नवीनीकरण कराया जाएगा।

विधायक बोले- हर गांव तक बेहतर सड़क संपर्क हमारा लक्ष्य

विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि सड़क विकास कार्य पूरे होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सारस्वत ने इन विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्य सरकार का आभार जताया। वहीं क्षेत्रवासियों ने भी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी पर विधायक का धन्यवाद व्यक्त किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद ट्यूबवेल जल्द चालू होंगे, पार्षदों ने विधायक के सामने उठाया शहर का पेयजल संकट🟢 श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों को मिला कॅरिअर का रोडमैप, सीओ बोले- लक्ष्य तय करें और मेहनत से आगे बढ़ें🟢 सेरूणा के नंदघर केंद्र पर गोद भराई रस्म, महिलाओं-बच्चों की रही सहभागिता; कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे🟢 लखासर GSS में 3.15 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचा, किसानों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए