#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

समंदसर जीएसएस पर बढ़ेगी ट्रांसफार्मरों की क्षमता: दो 5 एमवीए ट्रांसफार्मरों को मंजूरी, किसानों को बेहतर बिजली मिलने की उम्मीद

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के समंदसर गांव की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33/11 केवी जीएसएस पर लगे दो 3.15 एमवीए पावर ट्रांसफार्मरों को बदलकर दो 5 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम ने प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली भार और कृषि कनेक्शनों को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में ऊर्जा विभाग और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के समक्ष लगातार पैरवी की गई, जिसके बाद स्वीकृति मिली। क्षमता बढ़ने से समंदसर सहित आसपास के गांवों में ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी, वोल्टेज में सुधार आएगा और किसानों को सिंचाई के दौरान अधिक सुचारु बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलेगा।

विधायक ने उम्मीद जताई कि प्रशासनिक स्वीकृति के बाद विभाग जल्द ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू करेगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को शीघ्र राहत मिलेगी। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार जताया।

समंदसर और आसपास के ग्रामीणों ने भी ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भीम आर्मी ने पांच गांवों में नई टीम बनाई, संगठन विस्तार को दी रफ्तार🟢 फोरलेन सड़क की मांग पहुंची दिल्ली, केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने जल्द सर्वे का दिया भरोसा🟢 नेत्र चिकित्सालय के ओटी के लिए एसी भेंट, भामाशाह का जताया आभार🟢 कोर्ट के आदेश पर वर्षों बाद दुकान मालिक को मिला कब्जा: बेदखली डिक्री की पालना में कोर्ट ने दिलाया अधिकार🟢 384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज🟢 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संदेश: समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान, संतोष पारख की उपलब्धि प्रेरणादायी🟢 लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज🟢 7 अगस्त का इतिहास: बंगाल विभाजन के विरोध से लेकर महिला जासूस तक का इतिहास