#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 7 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लखासर गांव की बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 33/11 केवी जीएसएस पर अतिरिक्त 3.15 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके बाद जीएसएस की कुल क्षमता 3.15 एमवीए से बढ़कर 6.30 एमवीए हो जाएगी। इससे कृषि और घरेलू उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलने का दावा किया जा रहा है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि लखासर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे बिजली भार, कृषि कनेक्शनों की संख्या और ग्रामीण उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए जीएसएस की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों के समक्ष लगातार किए गए प्रयासों के बाद यह स्वीकृति मिली है।

उन्होंने बताया कि अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने से ओवरलोडिंग की समस्या कम होगी, वोल्टेज में सुधार आएगा और किसानों को सिंचाई के दौरान अधिक सुचारु बिजली मिल सकेगी। साथ ही घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

सारस्वत ने कहा कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग जल्द तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी कर कार्य शुरू करेगा। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार जताया। विधायक के अनुसार क्षमता विस्तार से भविष्य में बढ़ने वाली बिजली मांग को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।

क्षेत्र के ग्रामीणों ने स्वीकृति पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 384 पव्वे अवैध शराब के साथ पकड़े गए दो भाइयों की जमानत खारिज🟢 केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का संदेश: समाजसेवा और समर्पण का मिला सम्मान, संतोष पारख की उपलब्धि प्रेरणादायी🟢 लखासर जीएसएस पर लगेगा दूसरा ट्रांसफार्मर, 6.30 एमवीए होगी क्षमता; किसानों को मिलेगा बेहतर वोल्टेज🟢 7 अगस्त का इतिहास: बंगाल विभाजन के विरोध से लेकर महिला जासूस तक का इतिहास