NEXT 8 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा श्रीडूंगरगढ़ शहर मंडल ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर समिति की घोषणा की है। भाजपा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया एवं शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के निर्देशानुसार अभियान के तहत 9 से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए गठित समिति में नारायण कालाणी, अनिल आसोपा, आशीष सोनी एवं जितेंद्र जवरिया को शामिल किया गया है। समिति की ओर से नागरिकों को अभियान से जोड़ने के साथ ही घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
शहर महामंत्री मदन सोनी ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिक से अधिक नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ने की अपील की।























