#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 11 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। निकाय चुनावों की आहट के साथ ही वार्डों में संभावित दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। एक कार्यकाल पूरा कर चुके पार्षद भी अपने पांच साल के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखने लगे हैं। वार्ड नंबर 33 के पार्षद भरत सुथार ने भी वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों का ब्यौरा सार्वजनिक करते हुए अपनी पांच साल की उपलब्धियां गिनाई हैं। ऐसे में सुथार की ओर से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी के संकेत माने जा रहे हैं।
‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ और ‘स्वच्छ, सुंदर और विकसित वार्ड’ के संकल्प के साथ जारी किए गए कार्यों के ब्यौरे में सड़क, नाली, पेयजल और बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

सड़क निर्माण पर रहा फोकस

पार्षद की ओर से जारी विवरण के अनुसार वार्ड में विभिन्न स्थानों पर करीब 1,500 मीटर ईंट रोड और करीब 1,000 मीटर सीसी रोड सहित कुल करीब 2.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य करवाए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के माध्यम से करीब 1,660 मीटर सीसी रोड का निर्माण हुआ। इस तरह वार्ड में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से 4 किलोमीटर से अधिक सड़क निर्माण के कार्य करवाए जाने का दावा किया गया है।

जल निकासी के लिए नालियों पर जोर

वार्ड में जल निकासी की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर नई नालियों और बड़े नाले का निर्माण करवाया गया। वार्ड 32 व 33 के मध्य चार-पांच वार्डों से आने वाले पानी की निकासी के लिए तीन बड़े चैंबर और 90 एमएम पाइपलाइन डाली गई। इसके अलावा वार्ड के विभिन्न हिस्सों में नालियों का निर्माण एवं सुधार कार्य करवाया गया।

पेयजल के लिए नई पाइपलाइन

पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वार्ड में अलग-अलग स्थानों पर नई पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई। इससे कई इलाकों में पानी की सप्लाई व्यवस्था को मजबूत करने का दावा किया गया है।

बिजली व्यवस्था में भी किए सुधार

बिजली व्यवस्था में सुधार के तहत नीचे लगे ट्रांसफार्मर को ऊंचा करवाने, नए बिजली पोल लगाने, लाइन विस्तार करने और पुरानी केबलों को बदलने के कार्य करवाए गए। पार्षद के अनुसार वार्ड में लगभग सभी बिजली खंभों पर स्ट्रीट लाइट भी लगवाई गई हैं।

चुनाव से पहले विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड

निकाय चुनाव नजदीक आने के साथ वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। पार्षद भरत सुथार की ओर से पांच साल के विकास कार्यों का ब्यौरा सामने रखना उनकी आगामी चुनावी दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। सड़क, जल निकासी, पेयजल और बिजली जैसे बुनियादी मुद्दों पर करवाए गए कार्यों को आधार बनाकर सुथार एक बार फिर वार्डवासियों के बीच अपनी दावेदारी मजबूत करने की कवायद में जुटे नजर आ रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन