#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी

By Next Team Writer

Published on:

पानी निकासी के लिए पहुंची नगरपालिका टीम, कार्रवाई के दौरान अचानक गिरा मकान का हिस्सा; पार्षद रजत आसोपा भी पहुंचे मौके पर

NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बुधवार रात हुई तेज बारिश के चलते शहर के वार्ड नंबर 35 में एक मकान में पानी भर गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और पानी निकासी का काम शुरू किया। इसी दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद नगरपालिका टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद रजत आसोपा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और नगरपालिका टीम के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया। आसोपा ने बताया कि शिवरतन वंग का मकान था। एहतियात के तौर पर उन्हें पहले ही घर से निकाल पड़ौस के घर में रुकवाया और उसके बाद पानी निकासी का कार्य शुरू किया था। तभी देखते ही देखते भरभराकर मकान का एक हिस्सा ढह गया। गनीमत रही कि जान- माल की कोई हानि नहीं हुई।

बारिश के दौरान मकान का हिस्सा गिरने से कस्बेवासियों में भी चिंता का माहौल रहा। नगरपालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालते हुए पानी निकासी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी