#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा

By Next Team Writer

Published on:

18वीं पदयात्रा का पोस्टर विमोचन, अखंड ज्योति के साथ डीजे की धुनों पर रवाना होंगे श्रद्धालु

NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री श्याम परिवार संघ की ओर से आयोजित होने वाली 18वीं श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी विशाल पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में ‘आपणों गांव सेवा समिति’ के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित, मदन सोनी सहित श्री श्याम परिवार संघ के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पोस्टर का विमोचन कर पदयात्रा की सफलता की कामना की।

संघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि पदयात्रा 16 सितंबर को सुबह 7:15 बजे श्री श्याम धोरा मंदिर, आडसर बास से खाटूधाम के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान बाबा श्याम की अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित रहेगी। बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा और श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हुए यात्रा में शामिल होंगे।

भजनों पर झूमेंगे श्याम भक्त

पदयात्रा में डीजे पर बाबा श्याम के भजनों की धुन गूंजेगी। श्रद्धालु नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगे। संघ ने क्षेत्र के सभी श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पदयात्रा में शामिल होने और धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी