#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में माहेश्वरी महिला समिति श्रीडूंगरगढ़ की ओर से श्रावण मास के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय श्रावण मेले का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए हैं। दो दिन तक स्टॉल के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।

NEXT: दो दिवसीय मेले का फीता काटकर शुभारम्भ करती समिति की महिलाएं व अतिथि

मेले को चुन्नीलाल लक्ष्मीनारायण सोमाणी, कन्हैयालाल बाबुलाल लखोटिया, कोडामल श्रीगोपाल राठी (नागपुर), नंदकिशोर मूंधड़ा, मालचंद देवकिशन लखोटिया एवं डुंगरमल श्यामसुंदर मोहता ने स्पॉन्सर किया है जिसमें बजरंगलाल सोमाणी की प्रेरणा रही है।

अतिथियों का किया सम्मान

आयोजन में बीकानेर से निशा झंवर, विभा बिहानी, माहेश्वरी महिला समिति की जिलाध्यक्ष प्रिया राठी, नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, सोनिया राजपुरोहित (तोलियासर) सहित स्थानीय समिति अध्यक्ष कौशल्या झंवर, मंत्री रेखा मूंधड़ा और कोषाध्यक्ष कंचन तापड़िया मौजूद रहीं। समिति की ओर से समागत अतिथियों का सम्मान किया गया।

दो दिन होंगी प्रतियोगिताएं

समिति पदाधिकारियों ने बताया कि श्रावण मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही दो दिन तक अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आयोजन को लेकर महिला समिति की सदस्यों में उत्साह नजर आया।

NEXT: अतिथियों व समिति की महिलाओं ने दीप प्रज्वलन किया

NEXT: अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रावण मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रीति सोनी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देखें वीडियो आकर्षक मेहंदी से सजे हाथों का🟢 वीर दुर्गादास की जयंती पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, देखें सभी फ़ोटो🟢 माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी