NEXT 23 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार की शाम रोमांच से भरी रहने वाली है। स्वर्णकार बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन-2 का उद्घाटन एवं ट्रॉफी अनावरण समारोह आज रविवार रात 7:30 बजे अनुज स्पोटर्स एरीना, कालू रोड में होगा। लीग में क्रिकेट के रोमांच के साथ चौकों-छक्कों और शानदार मुकाबलों का दर्शक आनंद ले सकेंगे।
उद्घाटन समारोह में श्याम सुंदर मौसूण, नंदलाल कड़ेल और शंकर लाल कड़ेल (बाना) मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।
आयोजक संदीप सोनी (संदीप ज्वैलर्स) ने क्रिकेट प्रेमियों से अपने दोस्तों और परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचने तथा पसंदीदा खिलाड़ियों व टीमों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है। लीग के मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ दर्शकों को क्रिकेट का खास रोमांच देखने को मिलेगा।





















