NEXT 25 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सिद्धि विनायक ई-मित्र, सिद्धि विनायक स्टोर एवं सिद्धि विनायक गारमेंट्स के संचालक सहीराम मेघवाल ने अपना 36वां जन्मदिन सामाजिक सरोकार के साथ मनाया। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अम्बेडकर कॉलोनी में विद्यार्थियों को पठन-पाठन एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की।

इस दौरान सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी नजर आई। सहीराम मेघवाल ने कहा कि जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित रखने के बजाय जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटना और उनमें शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना ही आयोजन का उद्देश्य है। बच्चों के चेहरों पर खुशी देखना ही उनके लिए सच्ची खुशी है।
कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (प्रथम) अशोक कुमार चुग, कनिष्ठ सहायक केऊमल सुथार, एमआईएस मामराज मेघवाल, प्रधानाध्यापक भागीरथ बाना, विद्यालय के समस्त अध्यापक, सोहिल चुनगर, गजानंद एवं मनफूल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




















