#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नेत्रदान के लिए विद्यार्थियों-शिक्षकों ने लिया संकल्प, बोले- आपकी आंखें किसी की रोशनी बन सकती हैं

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 अगस्त, 2026 दिल्ली। राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े के तहत तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली की ओर से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में मंगलवार को GN Group of Institutes, Greater Noida में नेत्रदान जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नेत्रदान की प्रक्रिया, महत्व और जरूरतमंदों के जीवन में इसके प्रभाव की जानकारी दी गई।

कॉलेज चेयरमैन बिशन लाल गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेत्रदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। डायरेक्टर डॉ. प्रविंद्र बांगड़ ने भी नेत्रदान के प्रति समर्थन जताते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी बताया।

नेत्रदान की प्रक्रिया और उपयोगिता समझाई

कार्यक्रम के विशेष वक्ता संतोष आई हॉस्पिटल के आई बैंक प्रभारी मोहन सिंह ने नेत्रदान की प्रक्रिया, उपयोगिता और इससे दृष्टिहीन व्यक्ति के जीवन में आने वाले बदलावों की जानकारी दी। उन्होंने अपने नेत्रदान संकल्प और सेवा यात्रा के अनुभव भी साझा किए। उनके संबोधन से प्रभावित होकर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वयं नेत्रदान संकल्प पत्र भरने तथा परिवार और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

परिषद के उपाध्यक्ष विनय लिंगा ने कहा कि नेत्रदान किसी जरूरतमंद के जीवन में रोशनी और नई उम्मीद ला सकता है। कार्यक्रम में नेत्रदान प्रभारी प्रतीक चिंडालिया, सह प्रभारी जितेन्द्र दुगड़ और पारस सिंघी मौजूद रहे।

परिषद सदस्यों का सम्मान

कार्यक्रम में चेयरमैन बीएल गुप्ता ने परिषद के सदस्यों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। वहीं तेरापंथ युवक परिषद दिल्ली की ओर से चेयरमैन बीएल गुप्ता, डायरेक्टर डॉ. प्रविंद्र बांगड़ और विशेष वक्ता मोहन सिंह का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। अंत में नेत्रदान प्रभारी प्रतीक चिंडालिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।

25 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेगा पखवाड़ा

दीपक नाहर ने बताया कि राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में पार्षद चुनाव लड़ने वालों के लिए जरूरी खबर: नामांकन से पहले ये 24 बातें जरूर जान लें🟢 पार्षद प्रत्याशियों के लिए महत्वपूर्ण खबर: श्रीडूंगरगढ़ में कल से नामांकन, वार्ड के हिसाब से तय हुए 2 केंद्र🟢 नेत्रदान के लिए विद्यार्थियों-शिक्षकों ने लिया संकल्प, बोले- आपकी आंखें किसी की रोशनी बन सकती हैं🟢 राजस्थान गौरव से सम्मानित संतोष पारख का हिंदी प्रचार समिति ने किया अभिनंदन🟢 जुलूस-ए-मोहम्मदी में गूंजा ‘सरकार की आमद मरहबा’, पुष्पवर्षा से हुआ इस्तकबाल; अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन, देखें आकर्षक फ़ोटो