#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

निकाय चुनाव 2026: नामांकन के आखिरी दिन नोखा में सबसे ज्यादा 257 पर्चे, नापासर में उम्र का एक दिन पड़ा भारी और भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय

By Next Team Writer

Published on:

निकाय चुनाव-2026: जिले की नगरपालिकाओं में नामांकन का आंकड़ा बढ़ा, नोखा में सबसे ज्यादा 257 नामांकन; श्रीडूंगरगढ़ में 215 उम्मीदवार मैदान में

NEXT 31 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में निकाय चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ होने लगी है। जिले की नगरपालिकाओं में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर चुनावी मैदान में ताल ठोकी, वहीं नापासर नगरपालिका के वार्ड 20 से एक प्रत्याशी की निर्विरोध जीत लगभग तय हो गई है।

नापासर के वार्ड नंबर 20 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निर्धारित न्यूनतम आयु से महज एक दिन कम होने के कारण खारिज कर दिया गया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी किसन दैया अकेले वैध उम्मीदवार रह गए। ऐसे में उनकी निर्विरोध जीत तय मानी जा रही है और अब निर्वाचन विभाग की औपचारिक घोषणा का इंतजार है।

नोखा में सबसे ज्यादा नामांकन, श्रीडूंगरगढ़ में 234 पर्चे

जिले की नगरपालिकाओं में नामांकन के आंकड़ों में नोखा सबसे आगे रहा। यहां 257 नामांकन पत्रों के जरिए 196 अभ्यर्थियों ने अपनी दावेदारी पेश की। इसके बाद श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में 234 नामांकन पत्र दाखिल हुए और 215 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में सामने आए।

नगरपालिकावार नामांकन की स्थिति इस प्रकार रही-

  • लूणकरणसर: 144 नामांकन, 137 अभ्यर्थी
  • देशनोक: 86 नामांकन, 85 अभ्यर्थी
  • नोखा: 257 नामांकन, 196 अभ्यर्थी
  • खाजूवाला: 100 नामांकन, 91 अभ्यर्थी
  • श्रीडूंगरगढ़: 234 नामांकन, 215 अभ्यर्थी
  • नापासर: 125 नामांकन, 124 अभ्यर्थी

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी की निगाहें प्रत्याशियों की अंतिम सूची पर टिक गई हैं। नाम वापसी के बाद चुनावी मुकाबलों की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी, लेकिन नापासर के वार्ड 20 में उम्र से जुड़ी तकनीकी अड़चन ने चुनाव होने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में फैसला लगभग तय कर दिया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भारत से विदेश तक रही कजरी तीज की धूम: परदेश में रहकर भी श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लोगों ने निभाई अपनी परंपरा