#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मतदाता संवाद से जागी वोट की अलख: पालिका कार्मिकों ने लोगों से की बात, मतदान के लिए किया जागरूक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 1 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव-2026 को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। नगरपालिका क्षेत्र में 25 अगस्त से 7 सितंबर तक स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सोमवार को पालिका कार्मिकों ने क्षेत्र के लोगों से सीधे संवाद कर उन्हें मतदान के महत्त्व की जानकारी दी और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीकानेर तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़ के आदेशानुसार आयोजित किए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके निर्देशन में 31 अगस्त को नगरपालिका क्षेत्र में मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पालिका कार्मिकों ने नागरिकों से बातचीत करते हुए मतदान को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया और सभी मतदाताओं से चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। नगरपालिका प्रशासन द्वारा 7 सितंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान जारी रहेगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 माँ की स्मृति में बेटों ने विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर: विद्यार्थियों को मिलेगी ठंडे पानी की सुविधा🟢 मतदाता संवाद से जागी वोट की अलख: पालिका कार्मिकों ने लोगों से की बात, मतदान के लिए किया जागरूक🟢 भारत से विदेश तक रही कजरी तीज की धूम: परदेश में रहकर भी श्रीडूंगरगढ़ अंचल के लोगों ने निभाई अपनी परंपरा