NEXT 4 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव-2026 के तहत चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं और विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों द्वारा चुनावी कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड नम्बर 33 के पार्षद प्रत्याशी चंद्रप्रकाश सेठिया के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

कार्यालय का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत एवं श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वर पारीक, एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, महावीर अड़ावलिया तथा हेतराम जाखड़ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वार्ड के नागरिक भी उपस्थित रहे। नगरपालिका चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने स्तर पर चुनावी गतिविधियां शुरू की जा रही हैं।

































