NEXT 4 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव 2026 के मद्देनजर शहर में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न वार्डों में पार्षद पद के प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव कार्यालय शुरू किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड नम्बर 6 से पार्षद प्रत्याशी अंजू पारख के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। इस दौरान विमल भाटी, भंवर भोजक, रामचंद्र राठी और मनोज पारख सहित वार्ड के कई लोग मौजूद रहे।


































