#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा

By Next Team Writer

Published on:

बड़ी संख्या में वार्डवासी और महिलाएं पहुंचीं, वक्ताओं ने संगठनात्मक एकजुटता पर रखे विचार

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव के तहत वार्ड संख्या 30 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित कुमार झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन रविवार दोपहर किया गया। इस दौरान वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लीलाधर बोथरा ने संगठनात्मक दायित्वों और पार्टी के निर्णयों के प्रति कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। एडवोकेट राधेश्याम दर्जी, हेमनाथ सिद्ध एवं पृथ्वीराज गौसेवी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम में राजेश सारस्वत ने क्षेत्र में सड़क निर्माण, एसटीपी प्लांट, लिंक रोड सहित विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर अपनी बात रखी।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। राजेश सारस्वत ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को लेकर कार्य किया जाएगा और लोगों से इस संबंध में भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की।

वार्ड की ओर से भीकमचंद तापड़िया एवं सत्यनारायण मुंधड़ा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने नगरपालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की भूमिका और वार्ड से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

महिलाओं की रही विशेष भागीदारी

कार्यक्रम में महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई।

अंत में भाजपा प्रत्याशी ललित कुमार झालरिया ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की सड़क, पानी और बिजली सहित मूलभूत समस्याओं तथा सरकारी विभागों से जुड़े कार्यों में लोगों की सहायता के लिए वे उपलब्ध रहेंगे।

कार्यक्रम में शिव भगवान मुंधड़ा, दिनेश मुंधड़ा, दिनेश करनाणी, जमनाप्रसाद तापड़िया, रामकिशन सोमाणी, भीकमचंद तापड़िया, सुशील डागा, मांगीलाल राठी, अशोक व्यास, विनोद मारू, अमोलक छाजेड़, रामेश्वर लाल व्यास, अनिल राठी, राधेश्याम तापड़िया, सीताराम डागा, विजयराज सेठिया, रामावतार मुंधड़ा, चैनरूप बरड़िया, मांगीलाल तापड़िया, गोपाल तापड़िया, नारायण मुंधड़ा, गजानंद मुंधड़ा, सांवरमल डाबी, राजाराम डाबी, राधेश्याम डाबी, जगदीश व्यास, इंदरचंद व्यास, सूरजमल डागा, अशोक करनाणी, आनंद मुंधड़ा, राजेश मुंधड़ा, राजेश झंवर, सुनील तापड़िया एवं नकुल डागा सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 आधे शहर में कल 4 घंटे बिजली कटौती: सुबह 6 से 10 बजे तक कालूबास और आडसर बास की सप्लाई रहेगी बंद🟢 मूंग-मोठ की फसलों का खेतों में पहुंचकर लिया जायजा: कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने फसल कटाई प्रयोगों की जांच की🟢 भाजपा की विजय संकल्प बैठक में गूंजा जीत का मंत्र: विधायक सारस्वत बोले- सक्रियता से जुटें कार्यकर्ता, भाजपा बोर्ड विकास के लिए जरूरी🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा