#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश

By Next Team Writer

Published on:

नगरपालिका चुनाव की हलचल: वार्ड 6 व 37 में खुले भाजपा के चुनाव कार्यालय, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश

NEXT 7 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव को लेकर श्रीडूंगरगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी इन दिनों वार्ड स्तर पर अपनी चुनावी तैयारियों को गति देती नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के श्रीडूंगरगढ़ आगमन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए खींवसर ने संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड और बूथ स्तर पर सक्रिय रहकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान विधायक ताराचंद सारस्वत सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इधर, नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने वार्ड स्तर पर भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने वार्ड संख्या 6 एवं 37 में भाजपा के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया। दोनों वार्डों में आयोजित बैठकों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

बैठकों में बूथ स्तर पर संगठनात्मक तैयारियों, मतदाताओं से संपर्क और चुनाव प्रबंधन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। भाजपा कार्यकर्ताओं को वार्डों में सक्रिय रहने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन का संदेश दिया गया।

नगरपालिका चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही श्रीडूंगरगढ़ में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भाजपा की बैठकों, चुनाव कार्यालयों के उद्घाटन और वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता से साफ है कि पार्टी ने वार्ड स्तर पर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। अब भाजपा कार्यकर्ता भी चुनावी गतिविधियों में जुटे नजर आ रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बिग्गा-जैसलसर मार्ग पर 12 सितंबर से 28 दिन बंद रहेगा RUB, वाहन चालकों को दो वैकल्पिक रास्तों से जाना होगा🟢 ताल मैदान स्कूल में विज्ञान मेले की धूम, बच्चों ने मॉडल से दिखाई वैज्ञानिक सोच🟢 श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा की चुनावी सक्रियता तेज, खींवसर के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश🟢 वार्ड 30 में भाजपा प्रत्याशी ललित झालरिया के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन: बैठक में विकास कार्यों और ट्रॉमा सेंटर पर हुई चर्चा