#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम पंकज शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ स्वागत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 12 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। जीएम ने स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों ने उन्हें स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।

NEXT: जीएम शर्मा का स्वागत करते हुए हनुमानमल श्यामसुखा

30 स्टोन चेयर से यात्रियों को मिल रही बैठने की सुविधा

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 30 स्टोन चेयर का निर्माण करवाने वाले भामाशाह हनुमानमल मंजू श्यामसुखा ने जीएम पंकज शर्मा का साफा, शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया। गुडलक कमर्शियल सर्विस के हनुमानमल मंजू श्यामसुखा ने स्व. हजारीमल एवं स्व. मूलीदेवी श्यामसुखा की स्मृति में इन 30 स्टोन चेयर का निर्माण करवाया है। स्टेशन पर लगी इन चेयर से यात्रियों को बैठने की सुविधा मिल रही है।

जीएम और डीआरएम का किया स्वागत

निरीक्षण के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरमल सिंघी, प्रकाश सिंघी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। नागरिकों की ओर से उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा एवं बीकानेर मंडल के डीआरएम गौरव गोहिल का फूलमाला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। स्थानीय नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में और विस्तार की आवश्यकता से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

NEXT: प्रकाश सिंघी ने किया डीआरएम का स्वागत

NEXT: सुमेरमल सिंघी ने यात्री सुविधा की मांग रखी

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 महाविद्यालय में पौधरोपण के साथ छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर🟢 नशे की लत बीमारी है, इलाज और पुनर्वास संभव : डॉ. हरमीत सिंह🟢 श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे रेलवे जीएम पंकज शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ में हुआ स्वागत🟢 श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर रेलवे GM का निरीक्षण, शेड और स्टाफ बढ़ाने की मांग रखी