#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

CDS में सफलता: अर्जुन उपाध्याय बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, 24 सितंबर को OTA चेन्नई में करेंगे रिपोर्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के युवा अर्जुन उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से आयोजित कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अर्जुन पुत्र भवानी उपाध्याय का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में 124वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (नॉन टेक्निकल) कोर्स के लिए हुआ है। उन्हें रक्षा मंत्रालय के इंटीग्रेटेड हेडक्वार्टर्स (आर्मी) की ओर से जॉइनिंग लेटर जारी किया गया है।

NEXT: अर्जुन अपने माता-पिता के साथ

अर्जुन ने CDS की लिखित परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद पांच दिवसीय SSB इंटरव्यू में भाग लिया। SSB के दौरान साइकोलॉजिकल टेस्ट, ग्रुप टास्क (GTO) और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और बौद्धिक योग्यता का परीक्षण किया गया। अर्जुन ने इन सभी चरणों में सफलता हासिल करते हुए सेना के लिए अनुशंसित स्थान प्राप्त किया।

इसके बाद उन्होंने सेना के निर्धारित चिकित्सकीय मानकों को पूरा करते हुए स्पेशल मेडिकल बोर्ड की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी की और मेडिकल फिट घोषित हुए। अंतिम मेरिट सूची में स्थान बनाने के बाद उनका चयन OTA चेन्नई के लिए हुआ है। अर्जुन का रोल नंबर 0810656 (SSC Non-Tech-124) है।

24 सितंबर को शुरू होगा सैन्य प्रशिक्षण: अर्जुन 24 सितंबर 2026 को OTA चेन्नई में रिपोर्ट करेंगे। यहां उन्हें करीब 11 महीने यानी 49 सप्ताह की कठोर सैन्य ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड में शामिल होंगे। इसके बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा और वे देश सेवा के अपने सैन्य सफर की शुरुआत करेंगे।

विमल भाटी ने बताया कि अर्जुन की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। CDS जैसी कठिन परीक्षा के विभिन्न चरणों में सफलता हासिल कर उन्होंने सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेजा महाराज के मेले-जागरण की तैयारियों पर चर्चा, पोस्टर का विमोचन🟢 CDS में सफलता: अर्जुन उपाध्याय बनेंगे सेना में लेफ्टिनेंट, 24 सितंबर को OTA चेन्नई में करेंगे रिपोर्ट