NEXT 17 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम तोलियासर में विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.15 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ट्रांसफार्मर स्थापित होने से गांव की बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने और ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।
अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त क्षमता की जरूरत थी। अब नया ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति में सुधार होने के साथ ही किसानों और आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा।
ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत व्यवस्था से जुड़ी मांग को विधायक के समक्ष रखा गया था, जिसके बाद अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित हुआ। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का धन्यवाद जताया।
विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी आवश्यकताओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आमजन और किसानों को सुचारू विद्युत आपूर्ति मिल सके।




















