#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने की गौसेवा, मंदिरों में जलाए दीप

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 17 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा शहर मंडल की ओर से सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांवरिया सेठ गौशाला पहुंचकर गायों को गुड़ खिलाया और गौसेवा की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा की यात्रा को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इसके बाद श्याम धोरा में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के संकल्प के लिए ईश्वर से प्रधानमंत्री को निरंतर शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

वहीं तोलियासर स्थित भैरूँजी मंदिर में विधायक पुत्र राजेश सारस्वत सहित सुरेंद्र चुरा, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित एवं पूनमसिंह राजपुरोहित ने भैरूँजी महाराज के दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, शहर महामंत्री मदन सोनी, शहर मंत्री महेंद्र पारीक, भवानी प्रकाश तावणिया, राधेश्याम ज्याणी, गज्जू माली, भवानी सिंह बीका, आशीष सोनी, नरेश राजपुरोहित, दामोदर शर्मा, छोटू पारीक, अनिल आसोपा, विजय नाई, कन्हैयालाल स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

NEXT: राधिका बाहेती, ममता माली, मंजू माली, लीला सोमाणी, हर्षिता राठी, मंजू लाहोटी समस्त महिला मोर्चा ने राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  के जन्मदिन पर स्वास्थ्य की कामना की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नारसीसर में पूरी हुई लंबे समय से चली आ रही मांग, जलदाय विभाग के लिए लगा 40 KVA का अलग ट्रांसफार्मर🟢 मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने की गौसेवा, मंदिरों में जलाए दीप🟢 तोलियासर में लगा 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली समस्या से राहत की उम्मीद🟢 व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित रखना है तो ये 7 सेटिंग्स जरूर करें: राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी🟢 पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय: 23 सितंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति, 24 को सरपंच-वार्ड पंचों की निकलेगी लॉटरी🟢 भामाशाह मोहनलाल सिंघी की पुत्रवधू सविता देवी का निधन🟢 ट्रक ने कार-ट्रैक्टर को मारी टक्कर, कार सवार दो की मौत, 4 घायल