NEXT 17 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नारसीसर गांव में लंबे समय से चली आ रही विद्युत संबंधी समस्या का समाधान होता दिख रहा है। गांव और जलदाय विभाग का विद्युत लोड अब तक एक ही ट्रांसफार्मर पर होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर अब जलदाय विभाग के लिए अलग 40 KVA क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है।
ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत के निर्देश पर नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसके साथ ही जलदाय विभाग और गांव की विद्युत आपूर्ति को अलग कर दिया गया है। इससे दोनों के विद्युत भार का विभाजन होने के साथ गांव के ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा अतिरिक्त लोड भी कम होगा।
नए ट्रांसफार्मर से जलदाय विभाग की विद्युत व्यवस्था सुचारू होने के साथ ही गांव की बिजली आपूर्ति में भी सुधार की उम्मीद है। लंबे समय से लंबित मांग पूरी होने पर नारसीसर के ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।



















