#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

16 का आंकड़ा पार करते ही खुला पत्ता, भाजपा के नारायण कलाणी बने पालिकाध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

सुबह से पालिका में जुटता रहा हुजूम, दोपहर 2 बजे तक माकपा पार्षद का इंतजार; नतीजे तक चलता रहा कयासों का दौर, 16-15-8 के आंकड़े ने बदल दी तस्वीर

NEXT 21 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ में सुबह से ही चुनावी रोमांच चरम पर रहा। सुबह 10 बजे से पालिका की ओर बढ़ते पार्षदों के काफिले और उनके साथ जुटे समर्थकों ने पूरे माहौल को चुनावी रंग दे दिया। हर किसी की नजर एक ही सवाल पर थी- पालिका की कुर्सी किसके हिस्से आएगी?

सबसे पहले भाजपा के पार्षद विधायक ताराचंद सारस्वत के साथ पालिका पहुंचे। इसके बाद विकास मंच के शूरवीर मोदी और जतनसिंह राजपुरोहित अपने पार्षदों के साथ पहुंचे। कांग्रेस के पार्षद पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के साथ पालिका पहुंचे। लेकिन चुनावी गणित में सबसे ज्यादा चर्चा माकपा के एकमात्र पार्षद जगदीश को लेकर रही। दोपहर 2 बजे तक उनके पहुंचने का इंतजार होता रहा और इसी के साथ बाहर खड़े समर्थकों में तरह-तरह के कयास चलते रहे।

13 से 16 तक ऐसे बदला भाजपा का गणित

नगरपालिका के 40 वार्डों के चुनाव में भाजपा के 13 पार्षद पार्टी के सिंबल पर जीतकर आए थे, जबकि कांग्रेस के 15 पार्षद निर्वाचित हुए थे, वहीं विकास मंच के 9 पार्षद जीतकर आये थे। अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले दो निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन दिया। इसके बाद विकास मंच के एक पार्षद का समर्थन भी भाजपा के साथ जुड़ गया। इससे भाजपा के समर्थन का आंकड़ा 16 तक पहुंच गया।

हालांकि मतदान और मतगणना पूरी होने तक किसी भी खेमे को अपने आंकड़ों को लेकर पूरी तरह आश्वस्त होने का सार्वजनिक तौर पर दावा करना मुश्किल था। पालिका के बाहर समर्थक अपने-अपने हिसाब से गणित जोड़ते रहे और हर थोड़ी देर में नए समीकरणों की चर्चा होती रही।

2 बजे के बाद खुला परिणाम का पत्ता

दोपहर 2 बजे तक माकपा पार्षद के नहीं पहुंचने के बाद निर्वाचन प्रक्रिया आगे बढ़ी और मतगणना की गई। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम झंवरलाल मित्तल ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि भाजपा के खाते में 16, कांग्रेस को 15 और विकास मंच को 8 मत मिले। इसके साथ ही भाजपा के नामांकित अध्यक्ष पद प्रत्याशी नारायण कलाणी के पालिकाध्यक्ष निर्वाचित होने की तस्वीर साफ हो गई।

निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने नारायण कलाणी को अध्यक्षीय निर्वाचन का प्रमाण पत्र सौंपा। परिणाम सामने आते ही भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई।

कंधों पर उठाया, गुलाल उड़ाया और निकाला जुलूस

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने कलाणी को कंधों पर उठा लिया। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच गुलाल उड़ाकर जीत का जश्न मनाया गया। इसके बाद समर्थकों ने जुलूस निकाला। भाजपा के पार्षद भी एक साथ वाहनों से रवाना हुए। पालिका परिसर में सुबह से बना चुनावी रोमांच आखिरकार परिणाम घोषित होने के साथ भाजपा के जश्न में बदल गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 कोटासर में भोमिया दादोसा महाराज के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालु पहुंचे🟢 तेजा दशमी पर श्रीडूंगरगढ़ में आस्था का सैलाब, भजन संध्या में देर रात तक झूमे श्रद्धालु🟢 उपाध्यक्ष चुनाव कल: सुबह 10 बजे शुरू होगी प्रक्रिया, 2.30 से मतदान; शाम 5 बजे तक तय होगा परिणाम🟢 तुलसी सेवा संस्थान में बढ़ीं चिकित्सा सुविधाएं: 7 नए ओपीडी कक्ष और कार्यालय का लोकार्पण, अधिकारियों ने व्यवस्थाएं देखीं🟢 16 का आंकड़ा पार करते ही खुला पत्ता, भाजपा के नारायण कलाणी बने पालिकाध्यक्ष