NEXT 23 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने की खुशी बुधवार को मुख्य बाजार में देखने को मिली। भाजपा के भूतपूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. सोहनलाल बरड़िया के पुत्र एवं भाजपा कार्यकर्ता हेमराज बरड़िया ने घास मंडी बाजार में भाजपा समर्थकों और आमजन को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

इस मौके पर हेमराज बरड़िया ने कहा कि भाजपा सरकार ही शहर में विकास को गति दे सकती है। नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनने के बाद कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। इस दौरान ओमप्रकाश सोनी, भंवरलाल ब्राह्मण सहित कई लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर, भाजपा के नवगठित बोर्ड ने मुख्य बाजार का दौरा किया और बाजार की मुख्य समस्याओं को शीघ्र निवारित करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया।



















