NEXT 25 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बिग्गा बास स्थित सन शाइन सेकेंडरी स्कूल में तालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी बलराम बेनीवाल ने विद्यार्थियों को NALSA एवं RALSA की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पीड़ित प्रतिकर योजना, नि:शुल्क कानूनी सहायता तथा इसके लिए उपलब्ध टोल-फ्री नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया।

शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कानून व अपने अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम की व्यवस्था विद्यालय संचालक राकेश कुमार व्यास ने संभाली। इस दौरान विद्यालय स्टाफ दीपक व्यास, विशाखा शर्मा, रजनी व्यास और रिया सैनी मौजूद रहे।




















