NEXT 25 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री आवास (CMR) में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। नबीन के जयपुर दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई।

बैठक में श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी भाग लिया। पार्टी नेताओं ने आगामी पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति से जुड़े विषयों पर मंथन किया।
मुख्यमंत्री आवास पर हुए स्वागत कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व डॉ. प्रेमचंद बैरवा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया, झालावाड़ सांसद दुष्यंत सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री जोराराम कुमावत, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन के जयपुर दौरे को आगामी पंचायतीराज चुनावों से पहले संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में प्रदेश में पार्टी संगठन की आगामी गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।






















