#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) झुंझुनूं ने अग्निवीर भर्ती रैली के लिए पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जून 2026 में आयोजित सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

एआरओ झुंझुनूं के अधिकारी कर्नल अंकुर कुमार ने बताया कि झुंझुनूं, चूरू, श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ जिलों के पात्र युवाओं की भर्ती के लिए एआरओ झुंझुनूं नोडल भर्ती कार्यालय है। इन पांच जिलों के सफल अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

11 से 13 अक्टूबर तक सीकर में क्लर्क की रैली

अग्निवीर क्लर्क श्रेणी के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 11 से 13 अक्टूबर 2026 तक सीकर में आयोजित होगी। वहीं अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर 10वीं पास और अग्निवीर 8वीं पास श्रेणियों के अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 30 जनवरी से 22 फरवरी 2027 तक बीकानेर में होगी।

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज रिपोर्टिंग तिथि, समय और स्थान की जानकारी ध्यानपूर्वक जांचने के निर्देश दिए गए हैं। भर्ती स्थल पर निर्धारित तिथि को प्रवेश पत्र के साथ सभी आवश्यक मूल दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र लेकर पहुंचना होगा।

एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी साथ लाना जरूरी

सभी शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट कर लें। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली के दौरान एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और आवश्यक मूल दस्तावेज साथ रखने होंगे। सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार नहीं करने की अपील की है, ताकि तकनीकी समस्या या अन्य परेशानी से बचा जा सके।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्री ओसवाल पंचायत चुनाव में रोमांच चरम पर: आज शाम 7 बजे तक नामांकन, रात 8 से कल दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी; राजू हिरावत-नारायण गोलछा आमने-सामने🟢 अग्निवीर भर्ती रैली के एडमिट कार्ड जारी, 5 जिलों के युवाओं को मौका; क्लर्क की रैली अक्टूबर में सीकर, अन्य की जनवरी-फरवरी में बीकानेर🟢 श्रीडूंगरगढ़ ओसवाल पंचायत में चुनावी बिगुल, राजू हिरावत ने दाखिल किया पहला नामांकन, अन्य पर्चे भी भरे गए