NEXT 26 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लखासर क्षेत्र के किसानों के लिए राहत की खबर है। लखासर जीएसएस में 3.15 MVA क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर पहुंचने से क्षेत्र की कृषि बिजली व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। ट्रांसफॉर्मर आने से कृषि कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति सुचारु होने और किसानों को बार-बार होने वाली विद्युत समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

किसानों ने बताया कि खेती के लिए बिजली की नियमित उपलब्धता बेहद जरूरी है। बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से सिंचाई व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता है। ऐसे में नए ट्रांसफॉर्मर के आने को किसानों ने महत्वपूर्ण कदम बताया है।
ग्रामीणों ने इसके लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताते हुए कहा कि किसान हित से जुड़ी इस आवश्यकता को पूरा करने के लिए किए गए प्रयास से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने कहा कि खेतों में फसल की बेहतर स्थिति के लिए बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की सुचारु उपलब्धता जरूरी है।
इस अवसर पर देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, सज्जनसिंह तंवर, अनोपसिंह, मनोहरसिंह तंवर, भंवरलाल शर्मा, रामचन्द्र गेट, पूनमसिंह, मुखराम खिलेरी, लक्ष्मणसिंह, छैलूसिंह, मांगीलाल, कोजूराम, भवानी सिंह, रामनिवास खिलेरी सहित ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।



















