NEXT 27 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम शहर में ‘एक शाम शहीद भगत सिंह के नाम’ कार्यक्रम आयोजित होगा। घोड़ी वाला नोहरा, बैंक ऑफ बड़ौदा के पास बॉम्बे मॉल के सामने शाम 6 बजे होने वाले कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम में पंजाबी सिंगर मनदीप रमाना और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। वहीं हनुमानगढ़ के कलाकार शहीद भगत सिंह के जीवन और संघर्ष पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देंगे। आयोजन के माध्यम से युवाओं और शहरवासियों को भगत सिंह के विचारों और देश के लिए उनके बलिदान की याद दिलाई जाएगी।
आयोजक भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं श्रीडूंगरगढ़ शहरवासियों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि यह शाम शहीद भगत सिंह के विचारों को याद करने और नई पीढ़ी तक उनके संदेश को पहुंचाने के नाम रहेगी।



















