#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

ओसवाल पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव, सुबह 10 बजे आमसभा; दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। ओसवाल समाज की सबसे बड़ी संस्था श्री ओसवाल पंचायत के द्विवर्षीय अध्यक्ष पद के लिए आज रविवार को चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर समाज में उत्सुकता बनी हुई है और अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला रोचक होने के आसार हैं। चुनाव प्रक्रिया को लेकर समाज के लोगों की नजरें अब आमसभा और उसके बाद तय होने वाले मतदान समय पर टिकी हैं। चुनाव में राजू हिरावत और नारायण गोलछा आमने- सामने है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे कालूबास स्थित श्री ओसवाल पंचायत के जेपी हॉल में आम मीटिंग होगी। आमसभा के बाद चुनाव अधिकारी द्वारा मतदान का समय निर्धारित किया जाएगा। वहीं नामांकन वापसी के लिए दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

18 वर्ष या अधिक उम्र का पुरुष दे सकेगा वोट

चुनाव में ओसवाल समाज का कोई भी पुरुष सदस्य, जिसकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है, मतदान कर सकेगा। मतदान के लिए किसी प्रकार के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। आमसभा के बाद मतदान का समय तय होने के साथ ही अध्यक्ष पद के चुनाव की तस्वीर स्पष्ट होगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज हवा-बारिश से कस्बे में घरों में घुसा पानी, खेतों में बिखरी फसलें