#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने किया शहीद को नमन, नशे-पाखंड के खिलाफ जागरूकता पर जोर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर सोमवार को युवा संगठन अम्बेडकर कॉलोनी-कालूबास की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। युवाओं ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के बाद हुई बैठक में समाज में व्याप्त पाखंड, नशे सहित अन्य सामाजिक बुराइयों को दूर करने को लेकर चर्चा की गई। युवाओं ने कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देकर ही समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। युवाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

युवाओं ने कहा कि भगत सिंह का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं को समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में संदीप भारतीय, भीम आर्मी पूर्व तहसील अध्यक्ष भादर मेघवाल, मांगीलाल जयपाल, जगदीश जयपाल, सुनील आजाद, अमित मेघवाल, हनुमान मेघवाल और सुरेश कताला सहित युवा संगठन से जुड़े युवा मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 भगत सिंह जयंती पर युवाओं ने किया शहीद को नमन, नशे-पाखंड के खिलाफ जागरूकता पर जोर🟢 ग्रामीण विद्यार्थियों को कॅरिअर की राह दिखाने पहुंची वैन, मोमासर-आडसर में विशेषज्ञों ने दिए सफलता के टिप्स🟢 तेज हवा-बारिश से कस्बे में घरों में घुसा पानी, खेतों में बिखरी फसलें