#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव के बाद शुरू हुई शहर की सियासी उठापटक अभी भी थमती नजर नहीं आ रही। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है। अब एक वायरल फोटो ने इन चर्चाओं को फिर हवा दे दी है। फोटो में दूसरे दल से चुना गया एक पार्षद कांग्रेस की बैठकों में लगातार नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, कांग्रेस की ओर से उसका स्वागत-अभिनंदन भी किया जा रहा है। इसके बाद शहर की राजनीति में सवाल उठने लगा है कि क्या यह महज मेल-मिलाप है या फिर किसी नए सियासी समीकरण की तैयारी?

इधर अपने ही पार्षदों को लेकर कांग्रेस में बेचैनी की चर्चा

एक तरफ कांग्रेस दूसरे दल के पार्षद को अपने मंच पर सम्मान देती नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के अंदर ही तीन पार्षदों के पार्टी से खिसकने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इनमें से दो पार्षदों को लेकर तो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के समय से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। उस समय भी इनके द्वारा कांग्रेस के पक्ष के बजाय क्रॉस वोटिंग किए जाने के कयास लगाए गए थे।

अब तीसरे पार्षद का नाम भी इसी चर्चा में जुड़ गया है। बताया जा रहा है कि यह पार्षद भी पार्टी से नाराज चल रही है और कांग्रेस का दामन छोड़ने की कोशिश में है। हालांकि अभी तक किसी भी पार्षद ने सार्वजनिक रूप से पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की है।

एक फोटो ने बढ़ाया सियासी पारा, अब सबकी नजर अगले कदम पर

नगरपालिका में बहुमत के गणित से लेकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव तक शहर की राजनीति में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने सियासी समीकरणों को लगातार बदलता रखा। अब वायरल फोटो और कांग्रेस के भीतर पार्षदों की नाराजगी की चर्चाओं ने एक बार फिर नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

सियासी गलियारों में सबसे बड़ा सवाल यही है- कांग्रेस में दूसरे दल का पार्षद करीब आ रहा है या कांग्रेस के अपने ही पार्षद दूर जा रहे हैं? फिलहाल जवाब किसी के पास नहीं, लेकिन चर्चाओं का बाजार जरूर गर्म है। अब नजर इस बात पर है कि इन कयासों को विराम मिलता है या आने वाले दिनों में शहर की राजनीति में कोई नया सियासी ट्विस्ट सामने आता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 डोटासरा से मिले गोदारा, नगरपालिका चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारी पर मंथन🟢 लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर 13 प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक सारस्वत बोले- शिक्षा के संसाधनों में कमी नहीं आने देंगे🟢 स्व. विक्रम सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला🟢 नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र🟢 पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें🟢 एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल