NEXT 29 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। स्वर्गीय विक्रम सिंह पंवार सत्तासर की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक ताराचंद सारस्वत पहुंचे और स्व. पंवार को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक सारस्वत ने स्वर्गीय विक्रम सिंह पंवार के सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों को याद करते हुए कहा कि समाजहित में किए गए सेवा कार्य व्यक्ति के जाने के बाद भी उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने स्व. पंवार के सामाजिक योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद विधायक ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं एवं आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने वाला पुनीत कार्य है। युवाओं को मानव सेवा से जुड़े ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर रक्तदान किया। श्रद्धांजलि सभा के साथ आयोजित रक्तदान शिविर ने स्व. विक्रम सिंह पंवार की स्मृति को सेवा और मानवता के संदेश से जोड़ा।






















