#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

डोटासरा से मिले गोदारा, नगरपालिका चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारी पर मंथन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 सितम्बर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन और आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

मुलाकात में गोदारा ने नगरपालिका चुनाव के दौरान कांग्रेस की चुनावी स्थिति और पार्टी के प्रदर्शन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया। साथ ही आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

गोदारा ने नगरपालिका चुनाव के दौरान भाजपा सरकार पर प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों और अन्य कार्यकर्ताओं की दुकानों को तोड़ने के प्रयास का मामला भी डोटासरा के सामने रखा। उन्होंने चुनाव के दौरान सामने आए घटनाक्रम की जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दी।

नगरपालिका चुनाव के बाद अब कांग्रेस का फोकस पंचायतीराज चुनावों पर है। ऐसे में गोदारा और डोटासरा की मुलाकात को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आगामी चुनावों की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। गोदारा ने बताया कि बैठक में पंचायतीराज चुनाव को लेकर आगे की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी मंथन हुआ।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 गांधीपार्क के पास नगरपालिका की दुकानों की बेदखली पर कोर्ट की रोक, किरायेदारों को राहत🟢 डोटासरा से मिले गोदारा, नगरपालिका चुनाव के बाद अब पंचायतीराज चुनाव की तैयारी पर मंथन🟢 लूणाराम सारण की 30वीं पुण्यतिथि पर 13 प्रतिभाओं का सम्मान, विधायक सारस्वत बोले- शिक्षा के संसाधनों में कमी नहीं आने देंगे🟢 स्व. विक्रम सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर, विधायक सारस्वत ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला🟢 नारायण गोलछा बने ओसवाल पंचायत के नए अध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपा प्रमाण पत्र🟢 पंचायतीराज चुनाव: RLP ने बढ़ाई सक्रियता, श्रीडूंगरगढ़-रीड़ी में आज कार्यकर्ताओं की बैठकें🟢 एक तरफ कांग्रेस में दूसरे दल के पार्षद का स्वागत, दूसरी तरफ अपने 3 पार्षदों के खिसकने की चर्चा… शहर की राजनीति में फिर हलचल