#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 2 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। गांधी पार्क में गोदारा सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

NEXT: गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

इस अवसर पर पूर्व विधायक गोदारा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी की लड़ाई में एकजुट किया। गांधीजी का जीवन सादगी, त्याग और सेवा का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज में शांति, भाईचारे और सद्भाव कायम रखने के लिए प्रेरणादायी हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इसके बाद कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। गोदारा ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए किसानों और जवानों के सम्मान को नई पहचान दी। उनका जीवन हमें देशहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा से काम करने की प्रेरणा देता है।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

NEXT: कांग्रेस कार्यालय में शास्त्री की तस्वीर पर माला चढ़ाते कांग्रेस कार्यकर्ता

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 16 अक्टूबर को बिग्गा बास से देशनोक के लिए निकलेगी मां काली मित्र मंडली की 12वीं पैदल यात्रा🟢 गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया महापुरुषों को नमन, गोदारा बोले- दोनों के विचार आज भी प्रासंगिक🟢 स्टेट हाईवे पर पिकअप व बाइक की टक्कर, दो घायल🟢 पंचायतीराज चुनावों से पहले भाजपा ने कसी कमर, सीएम बोले- बूथ स्तर तक संगठन को करें मजबूत