#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शिशु श्मशान भूमि पर भूमाफियाओं की नजर, पार्षद ने तारबंदी की मांग उठाई

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। शहर के दक्षिण दिशा में श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय के आसपास स्थित शिशु श्मशान भूमि अब भूमाफियाओं के निशाने पर होने की बात सामने आई है। वार्ड 13 की पार्षद भूरी देवी ने इस संबंध में नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर भूमि को सुरक्षित करवाने की मांग की है।

पार्षद ने बताया कि शिशु श्मशान भूमि काफी बीघा क्षेत्र में फैली हुई है। यहां सनातन परंपरा के अनुसार लोगों द्वारा दाह संस्कार भी किया जाता है। ऐसे में इस भूमि का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ भूमाफियाओं की नजर अब इस जमीन पर है और वे यहां कब्जा करने का प्रयास कर सकते हैं।

भूरी देवी ने पालिका प्रशासन से मांग की कि श्मशान भूमि की चारों ओर जल्द से जल्द तारबंदी करवाकर इसे सुरक्षित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का अतिक्रमण या कब्जा नहीं हो सके।

हाई स्कूल के पीछे की जमीन भी कराई थी कब्जामुक्त: उल्लेखनीय है कि श्रीडूंगरगढ़ में भूमाफियाओं की सक्रियता को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। कुछ दिन पहले नगरपालिका ने हाई स्कूल के पीछे स्थित भूमि को भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाकर वहां अपना बोर्ड लगाया था। ऐसे में अब शिशु श्मशान भूमि को लेकर सामने आई शिकायत ने पालिका प्रशासन के सामने एक और चुनौती खड़ी कर दी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत राज चुनाव में दमखम दिखाएगी बसपा, जिला परिषद-पंचायत समिति सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान🟢 गीता ज्ञान परीक्षा में 4860 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 25 दिसंबर को बीकानेर में होगा सम्मान🟢 घूमचक्कर से बाजार तक सड़क में गड्ढे, टैक्सी यूनियन ने तत्काल मरम्मत की मांग की🟢 धनतेरस को गांवों में वोटों की बरसात, श्रीडूंगरगढ़ बाजार में धन की किल्लत के आसार🟢 कांग्रेस कार्यालय में डोटासरा-जुली का स्वागत, अंदरूनी सियासत की चर्चाओं ने भी पकड़ा जोर🟢 राजस्थानी साहित्य को मिलेगा सम्मान, नई कलम और अप्रकाशित पांडुलिपियों को भी मंच🟢 शिशु श्मशान भूमि पर भूमाफियाओं की नजर, पार्षद ने तारबंदी की मांग उठाई🟢 आज बजेगा चुनावी बिगुल: पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम जारी करेगा आयोग, ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगी आचार संहिता