#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

घूमचक्कर से बाजार तक सड़क में गड्ढे, टैक्सी यूनियन ने तत्काल मरम्मत की मांग की

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 3 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। घूमचक्कर से बाजार तक शहर की मुख्य सड़क लंबे समय से जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है। सड़क की बदहाल स्थिति से टैक्सी चालकों के साथ आम वाहन चालक भी परेशान हैं। इस समस्या को लेकर टैक्सी यूनियन श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नगरपालिका चेयरमैन के नाम से वाइस चैयरमैन विनोद गिरी गुसाईं को ज्ञापन सौंपकर सड़क की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की गई।

यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि इस सड़क से प्रतिदिन बड़ी संख्या में टैक्सियां और अन्य वाहन गुजरते हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण टैक्सियों के गियर, टायर और अन्य पार्ट्स बार-बार खराब हो रहे हैं। ऐसे में टैक्सी चालकों को लगातार वाहनों की मरम्मत करवानी पड़ रही है। यूनियन का कहना है कि रोजाना की कमाई का बड़ा हिस्सा वाहन मरम्मत पर खर्च होने से टैक्सी चालकों पर आर्थिक भार पड़ रहा है।

टैक्सी यूनियन ने बताया कि सड़क की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है। यूनियन ने नगरपालिका से मांग की है कि गुमचक्कर से बाजार तक सड़क का तत्काल निरीक्षण करवाकर बड़े गड्ढों को भरवाया जाए और आवश्यक मरम्मत करवाई जाए, ताकि टैक्सी चालकों सहित आमजन को राहत मिल सके।

इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष श्याम गिरी, बाबुलाल पूरी, जगदीश, संतोष पारीक, अकबर अली, फारूक, कैलाश स्वामी, मदनलाल आदि टैक्सी ड्राइवर मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पंचायत राज चुनाव में दमखम दिखाएगी बसपा, जिला परिषद-पंचायत समिति सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने का ऐलान🟢 गीता ज्ञान परीक्षा में 4860 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 25 दिसंबर को बीकानेर में होगा सम्मान🟢 घूमचक्कर से बाजार तक सड़क में गड्ढे, टैक्सी यूनियन ने तत्काल मरम्मत की मांग की🟢 धनतेरस को गांवों में वोटों की बरसात, श्रीडूंगरगढ़ बाजार में धन की किल्लत के आसार🟢 कांग्रेस कार्यालय में डोटासरा-जुली का स्वागत, अंदरूनी सियासत की चर्चाओं ने भी पकड़ा जोर🟢 राजस्थानी साहित्य को मिलेगा सम्मान, नई कलम और अप्रकाशित पांडुलिपियों को भी मंच🟢 शिशु श्मशान भूमि पर भूमाफियाओं की नजर, पार्षद ने तारबंदी की मांग उठाई🟢 आज बजेगा चुनावी बिगुल: पंचायतीराज चुनावों का कार्यक्रम जारी करेगा आयोग, ग्रामीण क्षेत्रों में लगेगी आचार संहिता