भरत सुथार बोले- संगठन की रीति-नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा को मिलेगी जीत
NEXT 17 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कोलायत-बिठनोक पंचायत समिति चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया के तहत अपने अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न निर्वाचन अधिकारी को सौंपे। बिठनोक पंचायत समिति चुनाव प्रभारी भरत सुथार ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ निर्वाचन अधिकारी को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के सिंबल सुपुर्द किए।

इस अवसर पर भरत सुथार ने सभी अधिकृत प्रत्याशियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि सभी प्रत्याशी संगठन की रीति-नीति, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी प्रत्याशी जनता के बीच पार्टी की नीतियों और विकास के विजन को लेकर जाएंगे तथा संगठन की मजबूती के साथ चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए प्रयास करेंगे।
सुथार ने उम्मीद जताई कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनसमर्थन के बल पर भाजपा को विजयश्री मिलेगी।





























